राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (रास्वापकसं), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित एक शीर्ष तकनीकी संस्थान है, जो शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान, मूल्यांकन, परामर्श, और विशिष्ट सेवाओं के माध्यम से देश में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा मे कार्यरत हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान देश में जन-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत एक शीर्षस्थ तकनीकी संस्थान है. इस संस्थान का उद्देश्य भारतीय जन-समुदाय को स्वस्थ बनाना तथा उनमें शक्ति संचरण करना है। संस्थान द्वारा 3 दशकों से अधिक समय से अपने बहुअनुशासनिक कार्यों से अनुसंधान, परामर्श, शिक्षा और प्रशिक्षण अंतरायणों के माध्यम से जन-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रबन्ध संबंधी व्यापक मुद्दों पर अत्याधिक ध्यान दिया जाता हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान की स्थापना ९ मार्च, १९७७ को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रशासन एवं शिक्षण संस्थान तथा राष्ट्रीय परिवार नियोजन संस्थान का विलय करके की गई थी। और पढें
संस्थान का कार्य वर्तमान में कार्यवाहक निदेशक प्रोफ़ेसर मधुलेखा भट्टाचार्य द्वारा संचालित है।
निदेशक की क़लम से
राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान देश में जन-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत एक शीर्षस्थ तकनीकी संस्थान है। संस्थान द्वारा वर्ष २००७ से अपनी प्रणाली के अंतर्गत अनेक नवीन पहल की गई है। इन पहल द्वारा आगे अनेक मार्ग प्रशस्त हुए हैं, जिन पर हम अपने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भागीदारों के साथ आगे बढे हैं। और पढें
